कान्हां गौशाला का अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने किया निरिक्षण

गायों को खिलायी रोटी, गौशाला की देखी व्यवस्थायें।

सीतापुर/सिधौली: अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने नगर पंचायत सिधौली के बहादुरपुर वार्ड स्थित कान्हा गौशाला औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने गौशाला में गोवंशों हेतु भूसा, हरा चारा, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था देखी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने गौशाला में पशुओं को रोटी खिलाया। ईओ रेणुका यादव ने बताया निरीक्षण के समय स्वच्छ पेयजल एवं हरे चारे, भूसे, चोकर की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई केयरटेकर उपस्थित पाए गए सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

Leave a comment