मतदाता जगरूकता के तहत नगर पंचायत पैंतेपुर में चुनावी पाठशाला का आयोजन।

रैली निकाल मतदाताओं को किया जगरूक

सीतापुर/पैतेंपुर: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर चलाएं जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में नगर पंचायत पैतेंपुर द्वारा वार्ड लोधपुरवा में कार्यालय के मिटिंग हाल में चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय गेट से वार्ड लोधपुरवा तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने लोगों को मतदान व मतदाता के महत्व से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान बहुत जरूरी है पहले मतदान फिर जलपान करना है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव नगर पंचायत पैंतेपुर, कार्यालय स्टॉफ तथा वार्ड के संभ्रांत नागरिकों द्वारा उपस्थित होकर आम जनमानस को मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a comment