सिधौली: गर्मी से निजात के लिए कान्हा गौशाला में लगाए गए पंखे और पर्दे

सीतापुर: अप्रैल‌ कि गर्मी में ही सूर्यदेव ने आग बरसाना शुरू कर दिया है। ऐसे में इंसानों के साथ-साथ पशुओं का भी हाल बेहाल है. जिसको देखते हुए जिले‌ की नगर पंचायत सिधौली की कान्हा गौशाला में अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव के द्वारा गौशाला में पशुओं को गर्मी से निजात दिलाने के लिए पर्दे और पंखे लगाए गए हैं जिससे की इन गोवंश को गर्मी से बचाया जा सके।

ईओ रेणुका यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत सिधौली के बहादुरपुर वार्ड स्थित कान्हा गौशाला में गायों को गार्मी से बचाव के लिए पर्दे और पंखे लगाये गये हैं, हमारी गौशाला में गायों का ध्यान घर के बुजुर्गों की तरह रखा जाता है।

Leave a comment