ईओ ने चुनावी पाठशाला आयोजित कर स्कूली बच्चों को किया जागरूक

सिधौली: देश के प्रजातंत्र को मजबूत बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह के दिशा निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है , जिसके अन्तर्गत नगर पंचायत सिधौली के वार्ड गॉधीनगर दक्षिणी स्थित स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान में चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बच्चों को बताया कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का सदुपयोग करेगा। उन्होंने बच्चों को बताया कि लोकतंत्र में बिना भय, बिना लालच बिना भेदभाव के अपने मत का सदुपयोग करें ताकि लोकतंत्र की स्थिति मजबूत हो सके। इस अवसर पर उन्होंने ईवीएम वीवीपट तथा नोटा के बारे में भी विस्तार सहित बताया। इस मौके पर शिक्षण संस्थान के प्रबंधक आर० डी० वर्मा , अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव, नगर पंचायत सिधौली द्वारा छात्रों एवं उपस्थित नागरिकों को मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a comment