वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान जनातियों में मारपीट तीन लोग घायल

पिसावां (सीतापुर) थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की के वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान जनाती आपस मे ही भीड़ गये और जमकर ईंट डंडे चले जिसमे एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गये जिसकी सूचना थाने पर दी गयी पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराकर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर तलाश में जुटी है

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेज कला निवासी अनुज पुत्र रामचंद्र ने थाने पर तहरीर देते हुये आरोप लगाया वुधवार शाम सात बजे गांव में एक लड़की के वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय में ठहरी बरात की आवभगत में लगा था उसी दौरान गावँ के ही
डगरु,नहक्के,विजय पाल,जसवंत पुत्रगण श्रीराम
से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया जिसको लेकर विपक्षी गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर ईंट डंडो से पिटाई कर दी जिसमे मनोज,सुनील,अनुज पुत्रगण रामचंद्र घायल हो गये घायलो को सीएचसी हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि तीनों भाइयों के सर में चोट आई है जिसका इलाज किया जा रहा है
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment