मतदाताओं को जागरूक करने निकाली गई बाइक रैली

जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान हेतु की अपील

सीतापुर: लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद सीतापुर में मतदान तिथि 13 मई एवं 20 मई निर्धारित है। जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, सीतापुर के प्रांगण से बाइक रैली निकाली गई जो राजकीय इण्टर कॉलेज सीतापुर के प्रांगण से प्रारम्भ होकर तरणताल से बायें मुड़कर, ऑख अस्पताल होते हुए, बहुगुणा चौराहा पार कर, वैदेही वाटिका से बायें घूम कर स्टेशन के सामने से होते हुए, बस स्टैण्ड चौराहा से अटल चौराहा होते हुए, जी.आई.सी. चौराहे से बायें घूम कर राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रांगण में समाप्त हुई, जहां उन्हें मतदाता शपथ ग्रहण कराई गई। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस विशाल बाइक रैली का शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप निधि बंसल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। मतदाता जागरूकता बाइक रैली में जनपद के लगभग 500 बाइक/स्कूटी सवार पुरुष/महिलाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें मुख्य प्रतिभागिता शिक्षा विभाग के अध्यापक, अध्यापिकाओं की रही।

Leave a comment