धूमधाम से मनाया गया स्वामी संतदास जी महाराज का जन्मोत्सव ।

सीतापुर: जनपद की तहसील महोली की बसारा स्थित ग्राम रमुआपुर में स्वामी संतदास जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ, लखनउ व जनपद सीतापुर समेत अन्य स्थानों से श्रद्धालु उपस्थित हुए। कार्यक्रम में भजन संध्या के साथ श्रद्धालुओं द्वारा गुरूपूजन किया गया।

संतसग में स्वामी संतदास जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि राम नाम परम प्रकाश रूप और ध्वन्यात्मक है। उन्होंने कहा कि राम नाम का जप तीन प्रकार से किया जा सकता है, जिसमें वाणी, मन व सुरति के द्वारा जप किया जाना है। साथ ही सत्यमार्ग पर चलने से जीवन में समस्त कष्ट दूर होने की बात उनके द्वारा बताई गई। इसी के साथ क्रम में श्रद्धालुओं द्वारा उनको जन्मोत्सव पर एक कुंटल की टॉफी वितरित की गई। दूर-दराज स्थानो से आई महिला श्रद्धालुओं द्वार भजन आदि का अनुष्ठान कर गुरू का पूजन किया गया। अंत में वृहद रूप से भंडारे का अयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रभात कुमार, अनूप कुमार त्रिपाठी, विनय मिश्रा एडवोकेट हाईकोर्ट लखनऊ, समीक्षा शर्मा एडवोकेट हाई कोर्ट दिल्ली, यशवीर सिंह एडवोकेट फतेहगढ़ सिविल कोर्ट, गिरीश सिंह एडवोकेट फतेहगढ़, बाबा गुरुचरणदास बायवस्थापक फतेहगढ़ आश्रम, अनरूढ सिंह मैनपुरी, मोहित दिल्ली, अवनीश पांडे प्रिंसिपल लखनऊ, अमित राठौर, विमल सेंगर, कमलेश, अमन सिंह, राजेंद्र, देशराज, इंद्रेश, दुलारेलाल, गौरव गौर फर्रुखाबाद, अनिल सिंह हरदोई, शशि पाली, मोनिका बीकानेर, राजश्री, गिरिजाशंकर, सुनील, बच्चू, हवलदार सिंह भरतपुर आदि भक्तगण उपस्थित रहें।

Leave a comment