उन्नाव: जनपद के औरस ब्लाक से अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार योगेश यादव का निधन की खबर है औरास निवासी योगेश यादव का आज लम्बी बीमारी के चलते इलाज के दौरान निधन हो गया है योगेश यादव के निधन से उन्नाव सहित पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई है।
सभी के चहेते थे योगेश यादव
योगेश यादव वर्तमान में ग्रामीण पत्रकार कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के उन्नाव इकाई के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव का दायित्व निभा रहे थे। उनके निधन पर ग्रामीण पत्रकार कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केशरी राव धारा सिंह यादव सहित सभी पत्रकार साथियों एवं सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
