ईओ की फटकार के बाद दुरूस्त हुई अस्थाई गौशाला की व्यवस्थाएँ

सीतापुर (पैंतेपुर): अपनी तेजतर्रार कार्यशैली की वजह से जानी जाने वाली सिधौली नगर पंचायत की ईओ रेणुका यादव को हाल ही में शासन द्वारा नगर पंचायत पैंतेपुर का अतिरिक्त कार्य भार सौपा गया है। जिसके बाद ईओ ने कार्यभार ग्रहण करते हुए अपनी तेजतर्रार कार्यशैली के अनुरूप शुक्रवार को पैंतेपुर नगर पंचायत के कोठी वार्ड में बनी अस्थाई गौशाला का निरिक्षण किया था।

ईओ को निरिक्षण के दौरान गौशाला में ताला पड़ा मिला और केयर टेकर अनुपस्थिति पाये गये। काफी देर इंतजार करने के बाद जब गौशाला का गेट खुला तो अन्दर गंदगी पायी गयी। पशुओं को पानी पिलाने वाले बर्तन गंदे मिले। गौशाला में घास-पुस का जंगल पाया गया। गौशाला में संरक्षित पशुओं के लिए चोकर नहीं था।

ईओ ने जिस पर काफी नाराजगी जताई और गौशाला प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। साथ ही लापरवाही बरतने पर गौशाला प्रभारी सहित केयर टेकर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद शनिवार को ईओ के निर्देश पर गौशाला की व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने का कार्य चला।

कर्मचारीयों द्वारा अस्थाई गौशाला की साफ सफाई की गयी। पशुओं को पानी दिये जाने वाले बर्तनों की साफ-सफाई हुई। गौशाला में उगें जंगल को साफ किया गया।

ईओ रेणुका यादव ने बताया है कि गौशाला में 12 पशु संरक्षित है गौशाला में पशुओं की देख भाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a comment