जेसीआई लखीमपुर द्वारा ‘दैनिक कार्य एवं जीवन सन्तुलन’ (वर्क लाइफ बैलेन्स) विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

लखीमपुर: वर्तमान परिवेश में जिन्दगी की दैनिक दिनचर्या के साथ जीवन सन्तुलन में सामंजस्य कैसे बनाया जाये, इस विषय पर जेसीआई लखीमपुर द्वारा एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। पीलीभीत से आये जेसीआई की प्रोविजनल ट्रेनर शक्तिरिश अग्रवाल ने अपने सधे हुये अंदाज में इस समस्या को एक विषम समस्या बताया। उन्होंने कहा कि हर समस्या के समाधान को खोजने का तरीका ज्ञात होना चाहिए। सन्तुलन हर जगह करना होगा, चाहें हमारा दाम्पत्य जीवन हो, परिवार हो या फिर समाज। समस्या से निपटने के लिए धैर्य चाहिए। घर, परिवार और अपने कार्य, इन तीनों चीजों के मध्य सामंजस्य बैठाना ही कला है। इसके लिए कुछ चीजें जरूरी हैं जैसे सोशल मीडिया का कम उपयोग, टाइम मैनेजमेंट, प्राथमिकताओं का चयन, स्वयं को समय व सम्मान देने तथा ख्याल रखने की प्रवृत्ति के साथ अपने कार्य की सीमाओं का निर्धारण भी जरूरी है। कुछ क्रियाकलापों के माध्यम से भी प्रशिक्षक शक्तिरिश अग्रवाल ने अपनी बात रखी। उपस्थित सदस्यों ने इस उपयोगी प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से सामंजस्य के गुर सीखे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष कुमार उत्कर्ष, सचिव ऋतिक साहू, मीडिया प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह, पूर्वाध्यक्ष राममोहन गुप्त, दिनेश कुमार गुप्त, अमित मिश्रा, योगेश जोशी, सौरभ गुप्ता, सचिन अग्रवाल, कुशाग्र अग्रवाल, आशीष सिंह, अमित अग्रवाल, शुभम टण्डन, राहुल माथुर, दिलीप बरनवाल, रजत शेखर ,अलोक शुक्ला के साथ कई संस्था सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment