बेसहारा परिवार की मद्त कर चर्चा का विषय बने: थानाध्यक्ष

पिसावां (सीतापुर) थानाध्यक्ष ने फिर दिखाई मानवता बेसहार हुये परिवार की सहायता कर क्षेत्र मे बने चर्चा का विषय।

थाना क्षेत्र के इदलापुर गांव निवासी मनीष उम्र 35 वर्ष की हत्या हो जाने के बाद पत्नी रिंकी व तीन बच्चे बेसहारा हो गये थे वही मनीष के नाम तीन बीघा जमीन थी वह भी कई वर्षो से गिरवी पड़ी थी बेसहार हुये परिवार को खाने से लेकर कपडो आदि के लिये कठिनाइयों का सामना करना पड रहा था यह बात थानाध्यक्ष दिनेश सिंह को जानकारी मिली उन्होंने तुरंत बेसहारा परिवार को मिलकर सबसे पहले तीन बीघा गिरवी पड़ी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जिसके बाद बुधवार को बेसहारा परिवार को थाने पर बुलाकर पत्नी रिंकी,बेटा गौरव उम्र 9 वर्ष जो कि गांव में ही स्कूल कक्षा 5 में पढ़ाई कर रहा है वही बेटी मुस्कान उम्र 8 वर्ष कक्षा 3 में पढ़ाई करती है तथा शवनिया उम्र 3 वर्ष को स्कूल बैग तथा कपडे तथा खाने के लिये एक बोरी गेहूं,एक बोरी चावल,तथा आधी बोरी आंटा आदि की व्यवस्था कर बच्चो को रोजाना विधालय जाने की बात कही।


बता दे बेसहारा हुये परिवार के मुखिया मनीष उम्र 35 वर्ष पुत्र चंद्र पाल निवासी इदलपुर को गांव का ही निवासी साथी 12 मार्च की रात प्रमोद पुत्र सुंदर तथा नादन गांव का निवासी परमिंदर उर्फ पम्मा पुत्र दिलीप दोनो साथी मोटरसाइकिल सहित बुला ले गये थे जिसके बाद से पत्नी रिंकी अपने पति मनीष का इंतजार करने के बाद 21 मार्च को थाने पर परमिंदर उर्फ पम्मा पर मनीष के अपहरण का केस दर्ज करा दिया था पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी कि 24 मार्च को थाना क्षेत्र के कोटरा गांव के पास एक गन्ना खेत मे क्षत विक्षत कंकाल मिला था जिसके कपडो से पत्नी रिंकी ने अपने पति की पहचान की थी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से एक आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा दूसरा साथी आरोपी परमिंदर उर्फ पम्मा लखीमपुर कोर्ट मे हाजिर हो गया था जिसके बाद से मनीष का परिवार बेसहारा हो गया था।

इसी तरह 18 मार्च 18 को थाना क्षेत्र के देवगंवा गांव निवासी राम सागर ने अपनी पत्नी राम रानी की गडसे से काटकर हत्या कर दी थी जिसमे रामसागर को पुलिस ने जेल भेज दिया था उसके पांच बच्चे अनाथ हो गये थे थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने अनाथ बच्चो की मदद कर दरिया दिली दिखाई थी जिसके बाद अनाथ बच्चो की मदद के लिये अन्य लोगो के हांथ बढे थे आज भी अनाथ बच्चो की देख रेख कर उनकी आये दिन मदद करते है थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि अनाथ गरीब बेसहारा लोगों की मदद करने मे काफी दिल को सुकून मिलता है उन्होंने बताया इससे बडा कोई पुनीत कार्य नही है।

एसआई अश्मित भारतीय ने बेसहारा परिवार को कोल्ड्रिंक पिलाकर परिवार को हर सम्भव मद्त करने का भरोसा दिया उन्होंने कहा बेसहारा परिवार की मद्त करने से मुझे बहुत खुशी मिली है।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment