खलासी लाईन पुलिस द्वारा दबोचा गया गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी
सहारनपुर: खलासी लाईन चौकी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक बदमाश को आज गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी डॉ विपिन ताडा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर बाज़ार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज खलासी लाईन लेडी सिंघम श्वेता शर्मा, कांस्टेबल राजवीर राणा, अनिल कुमार द्वारा थाना सदर बाज़ार से धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक बदमाश सन्नी मिर्जा उर्फ अबुल हसन पुत्र मिर्ज़ा शखावत निवासी मौहल्ला संज्ञान थाना मंडी को आज लकड़ी के पुल के पास से एक नाजायज़ चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।
