पैंतेपुर, सीतापुर: शनिवार को नगर पंचायत सिधौली की अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने नगर पंचायत पैंतेपुर का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। ईओ रेणुका यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर पंचायत पैंतेपुर के ईओ का अतिरिक्त कार्य भार ग्रहण किया है। इस मौके पर नगर पंचायत के लिपिक सहित सभी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
