सीतापुर: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लोकसभा धौहरारा क्षेत्र की सांसद रेखा वर्मा द्वारा तीसरी बार धौहरारा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने के उपरांत जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के आवास पर पहुंच के उनसे व उनके पारिवारिक जनों से मुलाकात की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया की धौरहरा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद और हमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा आज हमारे आवास पर आई है चुनाव के व्यस्ततम समय होने के बावजूद वह हम सब कार्यकर्ताओं से मिल रही है यह उनका कार्यकर्ताओं के प्रति लगाव है राजेश शुक्ला ने कहा कि इस बार धौहरारा क्षेत्र से हमारी सांसद प्रत्याशी रेखा वर्मा जी 4 लाख मतों से विजई होगी जिला अध्यक्ष ने बताया कि संगठन का कार्यकर्ता धौहरारा के प्रत्येक बूथ पर संगठन के निर्देश के अनुसार भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्व मतदान कराने के लिए प्रतिबद्ध है ऐसे में हमारी लोकप्रिय सांसद रेखा वर्मा तीसरी बार 2024 के लोकसभा के चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजई होगी । जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, धौहरारा संसदीय क्षेत्र से सांसद व भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
