केन्द्रीय विद्यालय मथुरा छावनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन।

मथुरा: केन्द्रीय विद्यालय मथुरा छावनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षकों ने अपने विचार, गीत एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

महिला दिवस पर प्राचार्य सुनील कुमार ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के उत्थान एवं सम्मान हेतु सभी को प्रयत्नशील रहने के लिए प्रेरित किया । सभी शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए उन्होंने उपहार प्रदान किया ।

इस अवसर पर सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की । कार्यक्रम का संचालन संजीव भटनागर पीजीटी (रसायन) द्वारा किया गया।

Leave a comment