कान्हा गौशाला में बच्चों ने गौ सेवा का लिया आनन्द

जीवन के भवसागर को पार करने के लिए गौ सेवा बहुत जरूरी : ईओ रेणुका यादव

सीतापुर(सिधौली): जिले की सिधौली नगर पंचायत का नाम अब अक्सर लिया जाने लगा है क्योंकि नगर पंचायत को जब से ईमानदार, मेहनती और रचनात्मक कार्य शैली की अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव मिली है तब से नगर पंचायत सिधौली चौमुखी विकास की मुख्य धारा से तेजी से आगे बढ़ रहा है । यही नहीं कबाड़ से जुगाड़ लगाकर अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने नगर की सुंदरता में चार चांद लगा दिये है। नगर में हर दिन नये नवाचार हो रहे हैं।

यही नहीं सिधौली की कान्हा गौशाला की चर्चा जिले में ही नहीं राजधानी तक है। नगर पंचायत के बहादुरपुर स्थित कान्हा गौशाला में गायों की देख-भाल और ईओ रेणुका का गायों से लगाव का परिणाम है कि कान्हा गौशाला में गायों की स्थिति प्रदेश की अन्य गौशालाओं से बहुत बेहतर है। जिसकी शासन स्तर से भी प्रसंसा होती रहती है।

इसी क्रम में आज कान्हा गौशाला में बहादुरपुर वार्ड के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भ्रमण किया। जहाँ पर बच्चों ने गायों को हरा चारा खिलाया और गौ सेवा का आनंद लिया। कान्हा गौशाला में गायों के साथ समय बिताकर बच्चे बहुत आनंदित हुए। इस अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने कहा जब से महराज योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से उत्तर प्रदेश गौ सेवा में सबसे लोकप्रिय हो गया है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से ही सभी को सुख शांति और स्वस्थ जीवन प्राप्त होगा। जीवन के भवसागर को पार करने के लिए गौ सेवा बहुत जरूरी है ।

Leave a comment