मोदी की गारंटी पर है युवाओं को विश्वास- प्रतीक पाण्डेय

नमो युवा चौपाल के माध्यम से युवाओं को तेज़ी से जोड़ रहा युवा मोर्चा

सीतापुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा सीतापुर के जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा के नेतृत्व में जिले में चल रहे नमो युवा चौपाल के माध्यम से युवा मोर्चा तेजी से युवाओं को जोड़ने का काम कर रहा है। आज भाजयुमो के जिला पदाधिकारी प्रतीक पाण्डेय ने अपने शाहपुर मण्डल के प्रवास के दूसरे दिन ग्राम पंचायत भदफर और ग्राम पंचायत बेलवा डेंगरा में होने वाली युवा चौपाल में युवाओं से सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा की। प्रतीक पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत युवा भाई अपने रोजगार को गति प्रदान कर सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता शाहपुर युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष वासुदेव पाण्डेय ने की। बैठक में जिला नीति एवं शोध प्रमुख नीरज शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अमित त्रिवेदी, राहुल यादव, सत्यम मिश्रा, कल्लू मिश्रा, रेसू, अनूप परसू कश्यप, अशोक आदि पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने हिस्सा लिया।

Leave a comment