ईओ रेणुका यादव ने नगर पंचायत‌ सिधौली को दी पुनर्जीवन पार्क की सौगात

सीतापुर: नगर पंचायत सिधौली में पार्क की कर्मी से वर्षो से जूझ रहे लोगों को रचनात्मक सोच की अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव के प्रयासों से नगर वासियों को आज एक नये पार्क की सौगात मिली है। जिसे वेस्ट मटेरियल के उपयोग से तैयार किया गया है। जिस का नाम पुनर्जीवन पार्क रखा गया है। स्वच्छ बसंत के क्रम में पुनर्जीवन पार्क का उद्घाटन आज मंगलवार को मीना राजपूत पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत सिधौली द्वारा अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने बताया कि नगर पंचायत के बहादुरपुर वार्ड संख्या 1 में पुनर्जीवन पार्क के निर्माण का कार्य नगर पंचायत कर्मचारियों के सहयोग से किया गया है। जहाँ बच्चे खेल व मनोरंजन के लिए तो बुजुर्ग पार्क मे योग – व्यायाम व टहलने के लिए पार्क में आ सकेंगे। पार्क में बैठने के लिए कबाड़ से जुगाड़ द्वारा टायर की कुर्सी बनाई गई है। वहीं छोटे बच्चों के लिए झूला लगाया गया है। जिस पर बच्चे बैठकर मौज मस्ती कर सकेंगे। पार्क को सुंदर बनाने के लिए विभिन्न किस्मों के पौधों को पार्क में रोपा गया है।

इस अवसर पर समस्त सभासद गण, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्य, स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्य व नगर पंचायत सिधौली के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a comment