अयोध्या: भगवान राम लला का पट आज दोपहर में 1 घंटे के लिए बंद किया गया। रामलला को विश्राम के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने निर्णय लिया है रोज 1 घंटे दोपहर में अब राम लला का पट बंद किया जाएगा।
रामलला के पुजारी के निवेदन पर ट्रस्ट ने रामलला को विश्राम देने के लिए 1 घंटे के कपाट को किया बंद करने का निर्णय लिया है। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 तक प्रभु राम को भोग के बाद 1 घंटे बंद रहेगा पट। प्रतिष्ठा के बाद से राम भक्तों की जनसंख्या को देखते हुए सुबह 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक लगातार भगवान का खुल रहा था पट। आरती और भोग के लिए मात्र 15 मिनट के लिए लगाया जा रहा था पर्दा। राम जन्मभूमि में 5 वर्षीय बालक के स्वरूप में विराजमान है रामलला, रामलला के पुजारीयों ने राम मंदिर ट्रस्ट से निवेदन किया था। 1 घंटे दोपहर में अब रामलला कर सकेंगे विश्राम ।
