प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में स्वच्छ बसंत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

छात्रों, प्रधानाचार्य, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि द्वारा की गई पौधारोपण, शब्जियों एवं फूलों के बीजों की बुआई

सीतापुर (सिधौली): स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता के क्रम में नगर पंचायत सिधौली के बहादुरपुर स्थित‌ प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छ बसंत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर के छात्रों, प्रधानाचार्य, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण एवम शब्जियों, फूलों के बीजों की बुआई की गई।

नगर पंचायत सिधौली द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ एवं पवित्र रखने के लिए प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में आयोजित स्वच्छ बसंत कार्यक्रम में बच्चों द्वारा वातावरण को शुद्ध रखने और पौधे लगाने के लिए जागरूक किया गया। सभी ने अपने घर में बगीचा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने पर्यावरण को किस प्रकार स्वच्छ रखा जाये इस पर बच्चों व उनके अभिवावकों को समझाया और पालीथीन का उपयोग न करने का अपील की । कार्यक्रम में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि, विद्यालय प्रधानाचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र, अभिवावक व शिक्षक मौजूद है।

Leave a comment