ईओ ने परखी गौशाला कि व्यवस्थाएँ, गौशाला का पूरा ध्यान रखने के दिये निर्देश।

सीतापुर: ईओ रेणुका यादव ने नगर पंचायत सिधौली के वार्ड बहादुरपुर में स्थित कान्हा गौशाला का आज गुरूवार को निरीक्षण किया। निरिक्षण में स्वच्छ पेयजल एवं हरे चारे,भूसे, चोकर की पर्याप्तता पाई गयी‌। सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। एवं गोवंश की संख्या के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण किया।

इस दौरान ईओ ने कहा कि गौशाला में रहने वाले गोवंशो का पूरा ध्यान रखा जाए उनके खाने-पीने की व्यवस्था दुरस्त रखी जाए तथा कोई लापरवाही ना बरती जाए ।

Leave a comment