ईओ ने बुलडोजर से हटवाया अवैध कब्जा

सीतापुर(सिधौली): नगर पंचायत सिधौली में सरकारी जमीन पर टीन सेड डालकर अवैध कब्जा किए जाने पर अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर पहुंची नगर पंचायत टीम ने बुलडोजर से कब्जा ढहा दिया।

ईओ रेणुका यादव ने बताया कि नगर पंचायत सिधौली में वार्ड संख्या 1 बहादुरपुर में सरकारी भूमि पर टीन सेड डाल कर कब्जा किया जा रहा था । जिसकी सूचना मिलने पर आज गुरूवार को टीम भेजकर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा अवैध कब्जा किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment