सीतापुर शिक्षा संस्थान में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सीतापुर: गणतंत्र दिवस देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसके बाद भारत गणराज्य बना। आज शिक्षा के क्षेत्र में जिले में अग्रणी प्रतिष्ठित सीतापुर शिक्षा संस्थान में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर की अध्यक्ष तनुश्री मेहरोत्रा एवं सीतापुर शिक्षा संस्थान की सचिव सुमन मेहरोत्रा द्वारा ध्वजारोहण व दीप प्रज्ज्वलित कर महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर डीपीएस सीतापुर की अध्यक्ष तनुश्री मेहरोत्रा ने 75वें गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा डॉ भीमराव अंबेडकर के अथक प्रयासों से ही हमारा संविधान लागू हुआ और हर एक राष्ट्रीय पर्व देश के नागरिकों के लिए शिक्षा तथा संदेश लेकर आता है। उन्होंने संस्थान के सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा संस्थान को आगे बढ़ाने में आपकी मेहनत लगन की महत्वपूर्ण भूमिका है। सीतापुर शिक्षा संस्थान का हर एक कर्मचारी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम सभी शिक्षा के माध्यम से देश का भविष्य बनाने का काम कर रहे हैं। सीतापुर शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर के प्रधानाचार्य आर. के. सिंह ने कहा कि हम सभी अपने अथक प्रयासों के द्वारा सीतापुर शिक्षा संस्थान को आसमान की ऊंचाइयों तक ले कर जाएंगे इसके साथ देश के प्रति अपने सभी कर्तव्य पूर्ण करने का दृढ़ संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रसाद के रूप में मिष्ठान का वितरण भी किया गया।

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सीतापुर शिक्षा संस्थान के निर्देशक, प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक गण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a comment