सीतापुर: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान हो गए हैं। इस शुभ अवसर पर जिले सहित नगर पंचायत सिधौली में भी राम उत्सव मनाया गया। नगर के मंदिरों में रामचरितमानस का पाठ कराया गया। हर तरफ हर्ष उल्लास और उमंग का माहौल रहा।


इस अवसर पर नगर पंचायत सिधौली की ईओ रेणुका यादव नगर पंचायत सिधौली के वाल्मीकि मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना कर नगर की खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर वाल्मीकि मंदिर में कन्या भोज का आयोजन किया और कन्याओं को भोज कराया।

ईओ रेणुका यादव द्वारा मंदिर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बनाई गई रंगोली के लिए कु० लक्ष्मी को सम्मानित किया गया।
