श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में स्वच्छ तीर्थ अभियान का प्रारम्भ, ईओ रेणुका यादव ने लगाया पोछा

सीतापुर(सिधौली): शासन एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 14 से 21 जनवरी तक चलाए जा रहे स्वच्छ तीर्थ अभियान का प्रारंभ आज नगर पंचायत सिधौली के वार्ड सिद्धेश्वरनगर स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में किया गया। स्वच्छ तीर्थ अभियान के अन्तर्गत ईओ रेणुका यादव ने मंदिर में दर्शन किये। साथ ही उन्होंने मंदिर में पोछा लगाकर स्वच्छता अभियान शुरू कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम समस्त सभासदगण एवम नगर पंचायत सिधौली के कर्मचारियों द्वारा झाड़ू-पोछा लगा कर श्रमदान किया गया। निकाय के सफाई मित्रों द्वारा मंदिर के मुख्य गेट पर सुंदर रंगोली बनाई गई।

ईओ रेणुका यादव ने बताया स्वच्छ तीर्थ अभियान के अन्तर्गत वार्ड बहादुरपुर स्थित कान्हा गौशाला में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। और पशुओं को हरा चारा खिलाया गया। मौके पर वार्ड नंबर 1 की सदस्य एवं गौ सेवक मनोज द्वारा गौशाला को 30 किलो गुड़ का दान किया गया । नगर में स्थित सिद्धेश्वर मंदिर एवं वाल्मीकि मंदिर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया । उन्होंने आमजन से स्वच्छ तीर्थ अभियान से जुड़कर अपने आसपास के मंदिरों में सफाई करने की अपील भी की।

Leave a comment