कबाड़ से जुगाड़ पार्क में स्वच्छ बसंत प्रतियोगिता के अन्तर्गत नगर की महिलाओं ने किया जागरूक
सीतापुर (सिधौली) : स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर विकास विभाग द्वारा 12 जनवरी 2024 से 14 फरवरी 2024 तक स्वच्छ बसंत प्रतियोगिता कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
जिसके अन्तर्गत आज नगर पंचायत सिधौली को स्वच्छ बनाएं रखने के लिए स्वच्छ बसंत प्रतियोगिता कार्यक्रम के अंतर्गत नगर की महिलाओं ने नगर में बने कबाड़ से जुगाड़ पार्क में एकत्र होकर अपने विचार साझा किया एवं अपने-अपने घरों में विकसित छोटे गार्डन को किस प्रकार हरा-भरा बनाया है उसका अनुभव बताते हुए लोगों को जागरूक किया।

अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया नगर पंचायत सिधौली को स्वच्छ बनाये रखने के लिए स्वच्छ बसंत प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। उन्होंने बताया प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ जैसे- घरों में स्थित बागानों का सौन्दर्गीकरण, टेरस गार्डन, अमृत पाकों एवं पार्कों को आत्मस्थायी बनाये जाना, होम कम्पोस्टिंग में गार्डन का सौन्दयीकरण, तीर्थ स्थानों में पौधारोपण एवं बागवानी शामिल हैं। नगर पंचायत सिधौली द्वारा सबसे सुंदर टेरेस गार्डन को सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्वच्छ सारथी क्लब की ब्रांड एंबेसडर शालिनी सिंह भदोरिया ने किया तथा नगर पंचायत सिधौली द्वारा नियुक्त ब्रांड एंबेसडर अनुराग मिश्रा द्वारा आगामी स्वच्छ तीर्थ उत्सव एवं राम उत्सव के विषय में महिलाओं को जानकारी देते हुए प्रतिभाग किए जाने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारी प्रशांत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
