युवा ही भारत की दशा बदलने में कारगर: राजेश शुक्ला

सीतापुर: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर भाजयुमो द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बिसवां विधानसभा के शान्ति देवी इण्टर कॉलेज में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा की अध्यक्षता में किया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला व विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो गुरजीत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री तरुण शुक्ला ने किया।

भाषण प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक युवाओं ने भाग लिया जिसमें पहले स्थान पर निधी यादव, दूसरे पर रिशु मिश्रा, तीसरे पर नम्रता मौर्या, चौथे पर साक्षी त्रिपाठी व पांचवें स्थान पर कृष्णा शुक्ला रहे। एक तरफ जहां भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही वहीं क्षेत्रीय मंत्री गुरजीत ने स्वामी विवेकानंद के कई उपदेशों के बारे में युवाओं के मध्य रखा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा ने युवाओं में उत्साह भरते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विद्यार्थियों को मार्ग दिखाते हुए कहा है कि “उठो, जागो और अपने लक्ष्य पर पहुंचने तक मत रुको।” सचिन मिश्रा ने युवाओं से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक समय अपने चरित्र और शैक्षिक निर्माण में दें।

कार्यक्रम में जज के रूप में अखिलेश शुक्ला, कौशल दीक्षित, अरुण मिश्रा रहे। शान्ति देवी इण्टर कॉलेज के प्राचार्य सुधांशु शुक्ला ने इस आयोजन की सराहना करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया। भाजपा पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, जिला मंत्री उदित बाजपई, राम प्रताप सिंह, कामेश शुक्ला, कामेश शुक्ला, राजा शुक्ला व भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर भार्गव उपस्थित रहे।

Leave a comment