रामकोट/सीतापुर। निजी स्कूल संचालकों पर डीएम के आदेश का जरा भी असर दिखाई नहीं दे रहा है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम के आदेश के अनुपालन में घोषित किए गए तीन दिन के अवकाश के बाद भी रामकोट कस्बा स्थित ज्ञान स्थली इंटर कॉलेज शनिवार को भी खुला रहा।
अपने आदेश का अनुपालन की पड़ताल हेतु किसी शिक्षाधिकारी ऐसे स्कूलों की निगरानी हेतु अपने सूत्रों के माध्यम से इस संबंध में पहले दिन जानकारी भी नहीं जुटाई।
क्षेत्र में निजी स्कूल संचालकों की मनमानी चरम पर है। उनकी नजर में अधिकारी का आदेश हो या फिर आम लोगों की बातें, सब एक समान है। संचालकों की नजर में डीएम, बीएसए व डीआईओएस के आदेश भी हवा हवाई साबित हो जाते हैं। अधिकारियों ने 12वीं तक की कक्षाएं सरकारी व गैर सरकारी सभी शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चार से छह माई तक बन्द रखने का आदेश दिया था। बावजूद इस आदेश का अनुपालन इस निजी स्कूल संचालक द्वारा नहीं किया गया है। आदेश के बावजूद विद्यालय में अन्य दिनों की तरह कक्षाएं चलती रही। अधिकारियों के आदेश का पालन नहीं किया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को डीएम अखिलेश तिवारी ने निर्देश जारी कर शनिवार से सोमवार तक कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के स्कूलों का अवकाश घोषित कराया था।
आदेश यह भी जारी किया गया है कि अगर इस दौरान कोई भी स्कूल खुला मिला तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। लेकिन शनिवार को डीएम के आदेश का निजी स्कूल ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज रामकोट के संचालक धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए।
इस संबंध में ज्ञान स्थली स्कूल रामकोट की प्रबंधक कल्पना बाजपेई का कहना है कि छुट्टी के आदेश की जानकारी मुझे दोपहर बाद करीब तीन बजे हुई। इसलिए आज शनिवार को स्कूल खुला रहा।
रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी
