एक वर्ष से लापता युवती को जल पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौंपा

अयोध्या: श्रीअयोध्याधाम प्रभु श्री राम की धर्म नगरी में स्थित सरयू तट पर एक युवती उम्र लगभग 23 वर्ष जिनका नाम मीना कुमारी पुत्री हरिश्चंद्र यादव निवासी घटौली पूरे कबीरपुर थाना अमानीगंज जनपद श्रीअयोध्याधाम की रहने वाली है। जिसकी मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण लगभग एक वर्ष पहले बिना बताये अचानक घर से भागकर अयोध्या चली आई जिसको परिवार के लोगों ने बहुत ढूँढने का प्रयास किया परन्तु कुछ पता नहीं चल पाया जिसको घाट पर काफी दिनों से देखा जा रहा था परन्तु पूछने पर अपना पता नहीं बता पा रही थी वह किसी भी अनजान व्यक्ति से किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं करती थी और किसी का दिया हुआ सामान व खाद्य पदार्थ भी नहीं लेती थी जबकि वह स्नातक की छात्रा भी हैं एक दिन वहाँ के स्थानीय नागरिक कमलेश जी के द्वारा पूछने पर उनको अपने पिता तुल्य मानते हुए अपना पता बताई जिन्होंने येलो जोन कंट्रोल रूम व जल पुलिस को अवगत कराया जिस पते के आधार पर उसके घर वालों को फोन के जरिये सूचना देकर बुलवाया गया एवं उनके परिवार जनों को सुपुर्द किया गया इस कार्य में येलो जोन कंट्रोल रूम व जल पुलिस के प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, आरक्षी नित्यानंद यादव, आरक्षी लालमणि, आरक्षी मुन्ना यादव व पुलिस मित्र के ओम प्रकाश सैनी,विश्वनाथ शुक्ला व स्थानीय नागरिक कमलेश दुबे,अवधेश दास इन लोगों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसके लिए उनके परिवार सहित ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों ने जमकर प्रशंसा किया और कोटि कोटि धन्यवाद दिया।

रिपोर्ट- वासुदेव यादव

Leave a comment