युवक ने सामान भरा बैग लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

सीतापुर- आज के ज़माने में जहाँ लोग सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए जी रहे हों ऐसे में दूसरे का भला सोचने वाले लोग कम ही मिलते हैं| ऐसा ही एक वाकया आज ग्रीकगंज चौराहे पर एक निर्माणाधीन मकान के गढ्ढे में पड़े बैग पर जलजीरे का ठेला लगाने वाले युवक धनराज कश्यप की नज़र पड़ी| उसने गढ्डे में उतरकर बैग को बाहर निकाला तो उसमें से कई दस्तावेज़ निकले जिसमें वाहन की आरसी, बैंक की पासबुक, कई चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक प्राइवेट स्कूल का वित्तीय हिसाब का बहीखाता सहित तमाम दस्तावेज़ निकले| इन्हीं दस्तावेज़ में पड़े मोबाइल नम्बर पर जब धनराज ने फोन किया तो वो ग्राम रामनगर लोधौरा रामकोट के रहने वाले शिक्षक डा. अमर सिंह का निकला जिन्हें फोन करके अपने दस्तावेज़ ले जाने का अनुरोध युवक ने किया| कुछ समय बाद डा. अमर सिंह अपने दस्तावेज़ से भरा बैग लेने पहुंचे तो उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनका यही बैग क्लासिक होटल के निकट किसी ने उनकी गाड़ी से निकाल लिया था| इस बैग के खोने से उनको कई मुश्किलें आ रही थी| बैग के पुनः वापस मिल जाने से खुश डा अमर सिंह ने युवक धनराज की ईमानदारी से प्रभावित होकर इनाम स्वरुप रूपये देने चाहे लेकिन उसने रूपये लेने से इंकार कर दिया| युवक की ईमानदार भावना से वहां उपस्थित सभी ने युवक की तारीफ की और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की|

रिपोर्ट- अलमास  अंसारी

Leave a comment