नगर पंचायत सिधौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लगाया जाएगा शिविर : रेणुका यादव

शिविर में लोगों को केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेने में हो रही असुविधा का होगा निराकरण

सीतापुर (सिधौली): जन जन तक योजनाओं को पहुचाने की मुहिम के अन्तर्गत सीतापुर जिले की नगर पंचायत सिधौली के हरियाली मैरिज हाल में 1 जनवरी 2024 को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

नगर पंचायत सिधौली की अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया सोमवार को दोपहर दो बजे हरियाली मैरिज हॉल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत एक शिविर लगाया जा रहा है। जहाँ पर जिले के सभी गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, पीएम स्ट्रीट वेंडर विधवा एवं दिव्यांग पेंशन राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना इत्यादि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी। साथ ही किसी भी जन सामान्य नागरिक को किसी प्रकार की उपरोक्त योजनाओं को लेने में असुविधा हो रही है तो आप कैंप में उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण भी करा सकते हैं।

Leave a comment