RRR सेन्टर आम जनमानस के साथ पशुओं के लिए भी साबित हो रहा उपयोगी : ईओ रेणुका यादव
सीतापुर: स्वच्छ भारत मिशन (नगरी) के अंतर्गत चलाए जा रहे आरआरआर सेंटर आम जनमानस के लिए तो उपयोगी साबित हो ही रहे हैं साथ ही साथ कान्हा गौशाला में छोटे बछड़ों एवं गायों के लिए भी उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ सीतापुर की नगर पंचायत सिधौली में भी देखने को मिला जहाँ नगर पंचायत की अपील पर आरआरआर सेंटर में दिये गए कपड़ो को बहादुरपुर वार्ड स्थित कान्हा गौशाला में गायों और छोटे बछड़ों को ठंड से बचाने के लिए पहनाया गया।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने कहा जिन नगर वासियों ने नगर पंचायत की अपील पर अपने गर्म कपड़े नगर पंचायत सिधौली स्थित RRR सेंटर को दिए हैं उन सभी को नगर पंचायत की तरफ से धन्यवाद देती हूँ आप सभी से पुनः अनुरोध है कि अपने घरों से निकलने वाली निष्प्रयोज्य सामग्री को नगर पंचायत सिधौली स्थित RRR सेंटर में दे, जिससे हमारे पर्यावरण की सुरक्षा हो सके एवं किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आवश्यकता पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा RRR सेन्टर जनमानस के साथ-साथ कान्हा गौशाला में पशुओं के लिए भी उपयोगी सिद्ध हो रहा है। अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने लोगों से अपील की है ठंड में पशुओं की सही देखभाल करें। अपने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए, उन्हें अच्छी गर्मी रखने वाले कपड़े पहनाएं। यह उन्हें सुरक्षित रखने में मदद करेगा।
