नगर पंचायत सिधौली द्वारा नगर में ठंड से बचाव के लिए किए गए प्रयासों की एसडीएम ने की प्रशंसा

एसडीएम ने तहसीलदार के साथ कान्हा गौशाला, नगर में बने रैन बसेरों, व अलाव की व्यवस्था का किया अचौक निरीक्षण।

सीतापुर: नगर पंचायत सिधौली में शुक्रवार शाम को एसडीएम सिधौली ने तहसीलदार के साथ बहादुरपुर स्थित कान्हा गौशाला का अचौक निरिक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव भी मौजूद रही।

निरीक्षण के दौरान कान्हा गौशाला में गायों व गौवंशीय पशुओं के लिए चारा-पानी, साफ- सफाई की व्यवस्था दुरूस्त पायी गयी।

गौशाला में गायों को ठंड से बचाव व ताप मान को बनाएं रखने के लिए हैलोजन लाइट जलती पायी गयी। गौशाला में अलाव आदि की व्यवस्था देख कर एसडीएम अनिल रस्तोगी ने अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने गौशाला के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह यहाँ पर मौजूद गायों व गौवंशीय पशुओं की ठीक प्रकार से देखभाल करे।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनिल रस्तोगी व तहसीलदार विनोद सिंह को गौशाला में सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली। कान्हा गौशाला के निरिक्षण के साथ- साथ एसडीएम सिधौली ने नगर में ठंड व शीतलहर से बचाव के लिए बने रैन बसेरों, अलाव की व्यवस्था का भी निरिक्षण किया। नगर पंचायत द्वारा नगर में ठंड से बचाव के लिए किये गए इंतजामों की प्रशंसा की।

Leave a comment