टैक्स न जमा करने वाले बडे़ बकायेदारों पर कसा जाएगा शिकंजा: ईओ

नगर पंचायत सिधौली ने सभी बकायेदारों से 31 दिसम्बर 2023 तक कर जमा करने की अपील की।

सीतापुर: नगर पंचायत सिधौली ने अब गृह कर, जल कर, जल मूल्य, दुकान कर आदि के बकायदारों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।

लाउडस्पीकर के माध्यम से नगर पंचायत द्वारा की जा रही टैक्स जमा करने की अपील।

जिसके लिये 16 दिसम्बर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक टैक्स जमा करने का समय सभी बकायेदारों को दिया गया है। जिसके लिए नगर पंचायत द्वारा प्रचार गाड़ी से लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने सभी बकायदारों से अपील करते हुए कहा गया है, कि शीघ्र ही अपने गृहकर, जल कर, जल मूल्य, दुकान कर आदि टैक्स को जमा कर दे नहीं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

बडे़ बकायेदारों को जारी होगी आर सी

अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया है कि कर न जमा करने वाले बड़े बकायदारों पर शिकंजा कसा जाएगा, जो बड़े बकायेदार टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं उन पर कारवाही करते हुए उन्हें आर सी जारी की जाएगी।

Leave a comment