सिधौली: नगर पंचायत सिधौली नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ 22 दिसम्बर 2023 से अभियान चलेगा. नगर पंचायत की टीम इसके लिए विशेष अभियान चलाएगी. सिंगल यूज प्लास्टिक के भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग करते हुए भी कोई पाए जाएंगे तो उन पर कार्रवाई होगी. सामान जब्त करते हुए उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।
अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया नगर पंचायत सिधौली नगर के सभी दुकानदारों, व्यापारियों, प्रतिष्ठानों से अपील करती है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। नगर पंचायत द्वारा टीम गठित कर सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई भी दुकानदार, व्यापारी, प्रतिष्ठान सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करता हुआ पाया जाएगा तो प्लास्टिक को जब्त करते हुए रु0 1000/- से 25000/- तक जुर्माना वसूल किया जायेगा।
अधिशासी अधिकारी ने आम लोगों से भी अपील की है कि बाजार जाते समय कपड़े से बना थैला अपने साथ रखें तथा प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग न करें जिससे नगर पंचायत सिधौली को पूर्णत: प्लास्टिक मुक्त किया जा सके. इसमें क्षेत्र वासियों की भागीदारी अपेक्षित है। आपके एक निर्णय से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है।
