सीतापुर (सिधौली): शासन व जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा शीत ऋतु के दृष्टिगत दिए निर्देशों के क्रम में सिधौली नगर पंचायत में ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की तरफ से अलाव की व्यवस्था जगह जगह की गई।

इस दौरान नगर पंचायत सिधौली में रैन बसेरे, रेलवे स्टेशन, बिसवा चौराहा, रोडवेज बस स्टॉप, कमल तिराहा, महमूदाबाद चौराहे वआदि स्थानों पर अलाव की व्यवस्था ईओ रेणुका यादव के आदेश पर की गई। उन्होंने बताया कि ठंड से बचने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
