मथुरा: केन्द्रीय विद्यालय मथुरा छावनी में शुक्रवार को ‘दादा-दादी /नाना–नानी समारोह (Grand Parents Day)’ का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य एवं विद्यालय में आएं वरिष्ठ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए नई पीढ़ी में नैतिकता के विकास के लिए उनके सहयोग की अपेक्षा जताई और विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में उपस्थित दादा-दादी नाना-नानी से बच्चो की शैक्षिक प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा।


बच्चों द्वारा बनाये गए कार्ड्स ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का मन मोह लिया । नन्हे-मुन्हे छात्रों ने लघु नाटिका, गायन एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी । वरिष्ठ अतिथियों ( दादा-दादी नाना-नानी) ने भी कई गतिविधियों में प्रतिभाग किया और विद्यालय के द्वारा विजताओं को पुरस्कृत किया गया। श्री सत्यवती और श्री राज बहादुर को प्रथम राउंड में बैलून रेस में प्रथम, श्रीमती विमला देवी महिलाओं की बिस्कुट गेम में प्रथम, श्री विजय पाल पुरुषों की बिस्कुट गेम में प्रथम एवं श्री केशव और उनकी पत्नी द्वितीय राउंड के बैलून रेस में प्रथम रहे।


कार्यक्रम में कुछ वरिष्ठ अतिथियों ( दादा-दादी नाना-नानी) ने अपने विचार भी व्यक्त किए। वक्ताओं ने विद्यालय की प्रगति को सराहा साथ ही शिक्षकों को माता-पिता के समतुल्य बताते हुए कहा कि समाज में शिक्षकों का एक सम्माननीय स्थान है । किसी भी व्यक्ति के लिए चाहे वह जहाँ भी पहुँचना चाहता हो उसका रास्ता विद्यालय से ही होकर जाता है ।
कार्यक्रम के अंत में, उप-प्राचार्य राजेश यादव द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर समारोह का समापन किया गया। मंच का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शिप्रा गोला एवं सुश्री प्रियंका के द्वारा किया गया। समारोह के दौरान भारी संख्या में छात्र अपने दादा-दादी/नाना-नानी के साथ एवं शिक्षक उपस्थित रहे । समारोह को सफल बनाने हेतु विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा ।
