समाज में पत्रकारों का बड़ा उत्तरदायित्व – आईपीएस उदय शंकर सिंह, एस पी
आजादी की लड़ाई से लेकर आजतक पत्रकारों का भी रहा बड़ा योगदान – सी इंदुमती, जिलाधिकारी
फतेहपुर। कई दशकों से चली आ रही परम्परा पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती को मनाने जिला पत्रकार एसो/ संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सिविल लाइन स्थित रामा श्यामा मैरिज हॉल पहुंच पत्रकारों ने सहभागिता दर्ज कराई।बता दें, गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म 26 अक्टूबर, सन 1890 में अपने ननिहाल प्रयागराज में हुआ था तथा मूल रूप से जनपद फतेहपुर के हथगांव कस्बे के निवासी रहे। गणेशशंकर विद्यार्थी एक निडर और निष्पक्ष पत्रकार तो थे ही, इसके साथ ही वे एक समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। भारत के ‘स्वाधीनता संग्राम’ में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा था।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी जी की जीवनशैली पर भी प्रकाश डाला गया। साहित्य के शीर्ष स्तम्भ, पत्रकार, समाजसेवी व महान स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय विद्यार्थी जी ने अपनी लेखनी से जन के मन में क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित करने का महान कार्य किया।

आज़ादी के आंदोलन में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह व जिलाधिकारी सी इंदुमती ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी स्वामी श्यामलाल कंचन ने की वहीं कार्यक्रम का संचालन जिला पत्रकार एसो / संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया ने किया। कार्यक्रम शुरू होने के पश्चात समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों, समाजसेवियों, पुलिस अधिकारी /कर्मचारी, शिक्षकों, पत्रकारों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह, डायरी, कलम व कामतानाथ स्वामी का छायाचित्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।इसके बाद संघ की ओर से आमंत्रित अतिथियों और कार्यक्रम में सहभगिता करने वाले सैकड़ों पत्रकारों को स्वल्पाहार कराया गया।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर सुहैल अहमद, वसीम अख्तर, रईस उद्दीन, विमलेश त्रिवेदी, ओमप्रकाश द्विवेदी, डॉक्टर रवींद्र त्रिपाठी, के अलावा आशीष दीक्षित, शिव बहादुर सिंह चौहान, अवनीश चौहान, विश्व दीपक अवस्थी, इरशाद सिद्दीकी, श्याम तिवारी, ओमप्रकाश सिंह उर्फ बबलू सिंह, धीरेंद्र बाजपेई, कुमुद तिवारी, राजेन्द्र सोनी, जावेद अहमद, रानू मिश्रा, यश द्विवेदी, सुनील त्रिवारी, राहुल तिवारी सहित जिले और क्षेत्र के सैकड़ों पत्रकार साथी मौजूद रहे।
