राजभवन में आयोजित गरबा महोत्सव के आठवें दिन भी गरबा की रही धूम

सुप्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी समेत अन्य गणमान्य हुए शामिल

लखनऊ: राजभवन में आयोजित नवरात्रि व गरबा महोत्सव के आठवें दिन आज देवी की आराधना व आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका श्रीमती मालिनी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे, राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी, अध्यासितगण व आमंत्रित अन्य गणमान्य शामिल हुए।इस अवसर पर भक्ति और साधना के नृत्य गरबा व सनेडो पर आमंत्रित गणमान्यों व श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से प्रतिभाग किया गया।

गरबा सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, जिसे विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राजभवन में हर्षाेल्सास के साथ मनाया जा रहा है।विदित है कि 15 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि एवं गरबा महोत्सव के शुरुआत से ही प्रतिदिन राजभवन में श्रद्धालु और आराधकगण देवी की आराधना, आरती पश्चात् गरबा में सामूहिक प्रतिभाग कर रहे हैं। नौ रातों तक चलने वाले इस उत्सव में भक्ति और साधना के नृत्य गरबा पर प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता है। कार्यक्रम पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a comment