फिरोजाबाद: आज आईवी इंटरनेशनल स्कूल फिरोजाबाद की कक्षा 11 की छात्रा श्रेष्ठा गुप्ता को थाना मठसेना प्रभारी निरीक्षक का 1 दिन का चार्ज दिया गया । इस दौरान श्रेष्ठा गुप्ता के द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया क्षेत्रीय लोगों की समस्या को सुना गया यातायात चेकिंग की गई साथ ही मंदिर पंडालो का निरीक्षण किया गया ।

अष्टमी होने के कारण मठसेना थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर बेहड वाली माता का निरीक्षण किया गया व्यवस्था में लगे कर्मचारियों से बात की । श्रेष्ठा गुप्ता के साथ थाना प्रभारी श्रीमती पारुल मिश्रा जी, क्षेत्राधिकार सदर हीरालाल कनौजिया जी एवं पुलिस अधीक्षक नगर मौजूद रहे ।
