चारबाग़ मेट्रो पिलर पर लगी नगर निगम की स्ट्रीट लाइट गुल

लखनऊ(मोहित लोधी): कोरोना काल भले ही खत्म हो गया हो पर नगर निगम का मार्ग प्रकाश विभाग अभी भी कोरोना के फेर में फंसा है। चारबाग़ रोडवेज बस अड्डे के निकट बाबा होटल के सामने मेट्रो पिलर नंबर , P-08/11, 12,13,14,15,16,17,18,19,20,21,22,23,24 एवं पिलर A&B शर्मा होटल वाली गली तक यह 16 बदनसीब पिलर है जिनकी दोनों तरफ की स्ट्रीट लाइट कोरोना काल से गुल है । आपको अवगत करा दे इस मुख्य मार्ग की एक साइड जोन-2 में है तो दूसरी साइड जोन-5 के अधीन है । जो नेशनल हाईवे भी कहलाता है ‌। चारबाग़ बस अड्डे और रेलवे स्टेशन की इस सड़क पर रोजाना लाखो यात्रियों का 24 घंटे आवागमन होता है । इस सड़क से तमाम अफसरान रोज़ाना आते जाते रहते है । वाहनों की चकाचौंध रौशनी में लोग अपने गंतव्य की और निकल जाते है । पर किसी की नज़र इन बदनसीब 16 पिलर पर नही पड़ी । रौशनी का पर्व दशहरा , दुर्गा पूजा और दीपावली करीब है । फिर भी यहाँ रात का अन्धेरा है । अब देखना यह होगा की मार्ग प्रकाश विभाग नगर विकास मंत्री के आदेशों का कितना पालन करता है।

Leave a comment