गोंदलामऊ /सीतापुर: 84 कोसी परिक्रमा अध्यक्ष पहला आश्रम महंत ने सोमवार को पहला आश्रम में रामलीला का शुभारंभ किया। यह राम लीला करीब सैकड़ो वर्षों से होती चली आ रही है इस रामलीला की नींव महंत पीतम दास महाराज ने रखी थी यह रामलीला आगामी 10 दिनों तक चलेगी इस रामलीला में सुंदर सुंदर स्वरूपो जैसी झांकियां प्रस्तुत की जाती है जिसको देखने के लिए क्षेत्रीय व दूर दूर से आए लोगों की सैकड़ो की संख्या में भीड़ दिखाई देती है । इतना ही नहीं मेला आयोजन महंत नन्हकू दास उर्फ नारायण दास ने बताया कि रामनवमी के दिन विशाल कन्या भोज का आयोजन किया जाता है और विजयादशमी के दिन रावण के पुतले का दहन होगा एकादशी दिन भरत विलाप का मंचन कर समापन किया जाएगा । सोमवार को पहले दिन कलाकारों द्वारा शंकर विवाह का मंचन किया गया। जिसको देख श्रोता मधु , मग्न दिखाई दिए । जिसमें क्षेत्राधिकार मिश्रिख श्री सुशील कुमार यादव ने सुरक्षा व्यवस्था के किए कड़े इंतजाम ।
