फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की सबसे मजबूत कड़ी – केशव मौर्य

लखनऊ: विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्य मंत्री माननीय श्री केशव प्रसाद मौर्य ने (जूम ऑनलाइन वर्चुअल) अपने संबोधन में फार्मासिस्ट को स्वास्थ्य विभाग की सबसे मजबूत कड़ी बताते हुए कोरोना काल में पूरे विश्व को इस महामारी से जीतने में जितनी भूमिका फार्मासिस्ट की थी उसे बया नही किया जा सकता है । उप मुख्यमंत्री ने हमारी मांगों पर बैठकर विचार विमर्श करने का आश्वासन दिया और प्रयागराज आगमन पर मिलने का आमंत्रण दिया।

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे महापौर गणेश केशरवनी ने हमारी सभी मांगों को स्वीकार करते हुए सभी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया। अति विशिष्ट अतिथि डॉक्टर एस पी सिंह ने अपनी शुभकामनाए देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अन्य मुख्य अतिथि श्री बादल चटर्जी, डॉक्टर आलोक मुखर्जी, डॉक्टर मान सिंह, डॉक्टर एस पी सिन्हा, संयुक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य मंडल प्रयागराज डॉक्टर वी के मिश्रा ने अपनी तरफ से हरसंभव सहायता एवम सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक रणजीत कुशवाहा, संरक्षक अरविंद पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह,सचिव अनस अहमद, अन्य साथियों में आशीष पांडेय जिलाध्यक्ष प्रयागराज, राजेंद्र मौर्य जिलाध्यक्ष कौशांबी, संदीप साहू जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़, बालेंदु मिश्रा,चंचल द्विवेदी, चंद्रबली जी, प्रवीण मिश्रा, शशांक केशरी, बिपिन केशरी गिरी बाबा, अजय शर्मा, ऋषभ तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के छात्र और अध्यापक उपस्थित रहे। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन प्रयागराज से अध्यक्ष डॉक्टर एस.के सिंह, मंत्री रणविजय सिंह जी के साथ अन्य फार्मासिस्ट साथी मौजूद रहे।

Leave a comment