सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चे नगर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देंगे।

सीतापुर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत जन भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से स्वच्छ सारथी अभियान को शुरू किया गया है। जिस अभियान के तहत नगर पंचायत सिधौली द्वारा नगर के सर्वोदय विद्या मन्दिर इंटर कालेज में ‘स्वच्छ सारथी क्लब‘ का गठन किया गया । स्वच्छ सारथी क्लब के माध्यम से बच्चे अपने परिवारजनों के साथ- साथ जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने स्वच्छ भारत मिशन–नगरीय के लक्ष्यो‚ प्लास्टिक बैन‚ पर्यावरण संरक्षण एवं किशोरों व युवाओं के माध्यम से स्वच्छता के प्रति व्यवहारिक परिवर्तन के विषय में विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों को ‘स्वच्छ सारथी क्लब‘ के प्रमुख उद्देश्यों से अवगत कराया और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । उन्होंने बताया स्वच्छ सारथी क्लब के माध्यम से स्वच्छता कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a comment