“मेरी माटी मेरा देश”अभियान के तहत नगर पंचायत सिधौली में एकत्र की गई माटी

सीतापुर: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए नगर पंचायत सिधौली में ईओ रैणुका यादव ने माटी और चावल एकत्र किये । कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड नरोत्तम नगर उतरी के घर घर जाकर लोगों से संपर्क स्थापित करते हुए प्रत्येक घर से एक चुटकी चावल लेकर अमृत कलश में एकत्रित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत, ईओ रेणुका यादव एवं मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे द्वारा किया गया‌।

कार्यक्रम में ईओ रेणुका यादव ने कहा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले शहीदों के परिजनों से मिलकर उनके घर की मिट्टी लेकर यह कलश केंद्र के पास जाएगा। जिसके बाद एक बड़ी वाटिका का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर पंचायत के सदस्य गण दिग्विजय शुक्ला, अनुराग शुक्ला , रजत त्रिपाठी, संतोष, मनीष कुमार जायसवाल, राजेंद्र कुमार, हरि नाम एवं नगर पंचायत के लिपिक दीनु भास्कर, उमेश कुमार, सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार, सफाई नायक दीपक शुक्ला, मनीष कुमार, अमन कुमार, सनी कुमार एवं समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a comment