इंडियन स्वच्छता लीग 2.0: अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित कराये जा रहे पार्क में कराया गया वृक्षारोपण।

सीतापुर(सिधौली): स्वच्छता ही सेवा और इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत नगर पंचायत सिधौली में ईओ रेणुका यादव ने आज 15 सितम्बर को स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ वार्ड बहादुरपुर में अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित कराये जा रहे पार्क में वृक्षारोपण कर किया।

देशभर में आज 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा और इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। जिसकी मुख्य थीम “गार्बेज फ्री इंडिया” है । जिसमें अलग-अलग दिन स्वच्छता से संबंधित विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाएंगे।

स्वच्छता पखवाड़ा‚ इंडियन स्वच्छता लीग (ISL 2.0) कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पंचायत सिधौली द्वारा वार्ड बहादुरपुर में अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित कराये जा रहे पार्क में टीम सिधौली और स्थानीय महिलाओं एंव बच्चों ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा राम राजपूत भी उपस्थित रहे।

पखवाड़े के तहत नगर पंचायत द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे: ईओ

इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत आज 15 सितंबर को वृक्षारोपण अभियान से पखवाड़े की शुरूआत की गई । इसके अलावा नगर के सार्वजनिक स्थानों में जागरूकता के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशेष सफाई अभियान चला कर नगर को स्वच्छ बनाने का कार्य किया जाएगा।

रेणुका यादव, अधिशासी अधिकारी

Leave a comment