इम्पल्स सिने इंटरटेनमेंट्स प्रा. लि. और संजय राय ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर कान्हा जी के श्री चरणों मे अपनी एक भेंट कृष्ण भजन (हैप्पी बर्थडे नन्द के लल्ला) समर्पित की है, जिसकी लेखिका श्वेता श्रीवास्तव है।
अपने भजन से रोमांचित प्रोड्यूसर एक्टर प्रदीप श्रीवास्तव जो बॉलीवुड में अपनी अच्छी साख बना चुके है ने बताया कि जल्द ही उनकी रोमांस सस्पेंस थ्रिलर मूवी सन्देह रिलीस होने जा रही है जिसका बहुत जल्द ट्रेलर और सभी गाने आने वाले है, निर्माता अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित जिसके निर्देशक अयाज़ खान है फ़िल्म सन्देह सभी वर्ग के लोग परिवार के साथ देख सकते है।निर्माता प्रदीप जी ऐसी फिल्में जो समाज मे कोई अच्छा सन्देश लाये और परिवार के साथ बैठ कर देखी जा सके उसके लिये सतत प्रयासरत है।
फ़िल्म सन्देह का टीज़र अभी भारत के साथ ही साथ कई देशों के सिनेमा स्क्रीन पर रिलीस हुआ था जिसे सभी ने भरपूर प्यार दिया था।इम्पल्स की कई आने वाली फिल्म्स एक के बाद एक रिलीस होने को तैयार है सन्देह, ग्रेट लोफर इत्यादि।
