शिक्षक संकुल की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

नानपारा, बहराइच: न्यायपंचायत जगन्नाथपुर की शिक्षक संकुल की मासिक बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेम नगर में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत विद्यालय के प्रधान अध्यापक अनिल कुमार श्रीवास्तव, स्वाति बलियान, सतेंद्र पांडे द्वारा माँ सरस्वती के माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरपी लक्ष्मी कांत त्रिपाठी, पीएसपीएसए शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप यादव व न्याय पंचायत संकुल प्रभारी दिनेश वर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन संकुल शिक्षक प्रमोद कुमार ने किया । ए आर पी लक्ष्मी कांत त्रिपाठी नें बैठक को सम्बोधित करते हुए बाल वाटिका, निपुण लक्ष्य, मिशन प्रेरणा, निपुण लक्ष्य एप, बाल वाटिका के पांच से छह साल के बच्चों का प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकरण आदि बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी और सभी शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया, संकुलप्रभारी दिनेश वर्मा ने उपचारात्मक शिक्षण, ऑनलाइन प्रशिक्षण, शिक्षक शिक्षार्थी आत्मीय संबंध, 25 सप्ताह की निपुण भारत मिशन की गतिविधियों का क्रियान्यवयन आदि बिंदुओं पर जानकारी दी। बैठक में नोडल शिक्षक (बाल वाटिका) संजय सिंह, दिलीप वर्मा, अवधेश सक्सेना, रशीद यार बेग श्रद्धा सिंह, संतोष यादव, सुशील कुमार आदि ने अपने अपने विद्यालय में बाल वाटिका के संचालन से संबंधित गतिविधियों एवम अभिलेखों का प्रस्तुतिकरण किया। चंदन यादव प्रधानध्यापक संविलियन विद्यालय भलुइया भारत ने विद्यालय के बेहतर प्रबन्धन, आपसी सहयोग, समय प्रबंधन आदि बिंदुओं पर अपने विचार रखे।

कंपोजिट विद्यालय आमापोखर के सहायक अध्यापक धनंजय सिंह ने पाठ योजना, बच्चों के ठहराव तथा उन्हें विद्यालय के वातावरण में ढालने जैसे बिंदुओं पर चर्चा की जो कि व्यवहारिक रूप से अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में प्राथमिक जुमई पुरवा 1 के प्रधानध्यापक/शिक्षक संकुल ने अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने की कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एआरपी लक्ष्मी कांत त्रिपाठी ने कहा कि बैठक माह में एक बार होती है इसमें सभी लोग समय से पहुंचे और एक दूसरे से अपने अनुभवों को साझा करते हुए अपने अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने का पूरा प्रयास करें। हमारे सहयोग के लिए हमारे ब्लॉक की पूरी ए आर पी टीम, ब्लॉक के मुखिया खंड शिक्षा अधिकारी, जिले की एस आर जी टीम सदैव तत्पर है।

अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापका अनिल कुमार श्रीवास्तव ने सभी आए हुए शिक्षकों, शिक्षिकाओं, सभी संकुल शिक्षकों, अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a comment