पशुधन प्रसार मंत्री ने किया कान्हा गौशाला का निरीक्षण: गौशाला की व्यवस्था को देख की काफी सराहना

सीतापुर: उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन प्रसार मंत्री धर्मपाल सिंह ने सिधौली कस्बे के बहादुरपुर मोहल्ले में बनी कान्हा गौशाला का पहुंचकर निरीक्षण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा राम राजपूत एंव अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने फूल माला व बुके देकर उनका स्वागत किया।

उन्होंने भूसा स्टोर, टीन शेड और गौवंशों के लिए पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने और गौवंशो को हरा चारा 20 प्रतिशत और भूसा 80 प्रतिशत दिये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान गौवंशों को केला खिलाया और गौशाला की व्यवस्था को देख काफी सराहना की।

Leave a comment