सीतापुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद लहरपुर के द्वारा आयोजित हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता के संबंध में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा उपजिलाधिकारी लहरपुर को ज्ञापन सौंपा गया । आपको बताते चले की नगर पालिका परिषद लहरपुर के वार्ड नंबर 22 की सभासद मोहसिना बानो के पति इस्लामुद्दीन अंसारी के द्वारा नगर के सम्मानित पत्रकार हाशिम अंसारी व रियाजुद्दीन अंसारी के साथ स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका कार्यालय में अभद्रता व अमानवीयकृत व्यवहार किया गया जिससे आहत करीब दो दर्जन पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर ऐप्जा तहसील अध्यक्ष अभिनव त्रिवेदी ने कहा की पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दास्त नही की जाएगी, पत्रकार के साथ हुई अभद्रता एवं अमानवीयकृत व्योहार के संबंध में उचित वैधानिक कार्यवाही प्रशासनिक स्तर पर करवाने के लिए पत्रकार एसोसिएशन प्रतिबद्ध रहेगा । उपजिलाधिकारी अनिल रस्तोगी ने पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता के प्रकरण में शीघ्र ही कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । इस मौके पर आदर्श पत्रकार एकता एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण सिंह आचार्य, मौलाना सिराज खान, तहसील प्रभारी एहतिशाम बेग, महामंत्री आकाश सिंह, धर्मेंद्र पांडे, निर्मल पांडे, ओमकार वर्मा, बलराम मिश्रा, विपिन तिवारी, बादल भारती, तबस्सुम अंसारी, प्रशांत कुमार, वीरेश तिवारी, शिम्पू वर्मा, मिथिलेश कुमार, दीपू सिंह समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट: हाशिम अंसारी
